जबलपुर  : उर्पाजन केन्द्र में अवैध रूप से रखी 250 क्विंटल नॉन एफ.ए.क्यू. धान जब्त

 जबलपुर  : उर्पाजन केन्द्र में अवैध रूप से रखी 250 क्विंटल नॉन एफएक्यू धान जब्त

द लोकनीति डेस्क जबलपुर 

पाटन के धान उर्पाजन केन्द्र एक साई वेयर हाउस में आज लगभग 250 क्विंटल नॉन एफ.ए.क्यू. धान जब्त की गई। यह धान बिना किसी एम.एम.एस. के अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहले से ही उपार्जन केन्द्र में रखी पाई गई। पूछताछ और पतासाजी के बाद किसी भी व्यक्ति ने इस नॉन एफ.ए.क्यू. धान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस वजह से नोडल अधिकारी रीता यादव व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वसुन्धरा पेंड्रो द्वारा धान की जब्ती कर प्रभार समिति प्रबंधक ओंकार यादव की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षित रखने के निर्देश तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी ने दिया। 


इसके पूर्व धान उपार्जन केन्द्र एक पाटन का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। धान खरीदी की शुरूआत किसान भगवत राठौर की धान खरीदी कर की गई। इस मौके पर देवेन्द्र यादव, तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सुरभि जैन, ओमकार सिंह यादव व पारूल बबेले मौजूद थे।   तहसीलदार पाटन चतुर्वेदी ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे उन्हें धान खरीदी का एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही निर्धारित तिथि को एफ.ए.क्यू. क्वालिटी का धान लेकर खरीदी केन्द्र पर पहुँचे,  ताकि किसानों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

Exit mobile version