सभी खबरें

जबलपुर : कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक के समर्थकों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पेशी के समय पहुंच रहे थे हथियार लेकर….  

जबलपुर : शुक्रवार को जबलपुर में कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से विदेशी बंदूक, धारदार हथियार और असलहा बरामद किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक विदेशी सहित 5 राइफल, 10 कारतूस और 15 चाकू बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने इन दोनों को अपनी गिरफ़्त में लेकर शाम को पेश किया। 

इसी दौरान रज्जाक और शहबाज की कोर्ट में पेशी के समय उनके करीब 250 समर्थक परिसर में घुस गए। वे पुलिस की कार्रवाई को झूठा बताते हुए हंगामा करने लगे। इस पर वकीलों का सब्र भी टूट गया। आक्रोशित वकीलों ने बदमाश के समर्थकों को खदेड़ दिया। वकीलों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, बावजूद इसके पुलिस इन्हे नहीं रोक पाई। 

हालांकि, कोर्ट ने आरोपी रज्जाक और उसके भतीजे को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में कोविड टेस्ट कराने के बाद दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया।

इधर, वकील संजय सोनी ने बताया कि न्यायालय परिसर न्याय का स्थान है, लेकिन दुर्भाग्य से जबलपुर जिला कोर्ट में भय और दहशत फैलाने की कोशिश की गई। एक अपराधी के समर्थक इस तरह हथियारों से लैस होकर लोगों को आतंकित कर रहे थे। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। वहीं, वकील सचिन गुप्ता ने बताया कि रज्जाक के समर्थक मना करने पर वकीलों के साथ भी अभद्रता कर रहे थे। वकीलों ने डीजे से मिलकर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बात की है। इस तरह कोर्ट परिसर में बम व हथियार लेकर लोग पहुंच रहे हैं, तो भविष्य में किसी भी वकील के साथ कुछ भी हो सकता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button