जबलपुर : देखें video कैसे जादू टोना के शक में पड़ोसी महिला ने दो साल की बच्ची की गला घोंटकर कर दी हत्या 

जबलपुर : देखें video कैसे जादू टोना के शक में पड़ोसी महिला ने दो साल की बच्ची की गला घोंटकर कर दी हत्या 

   देखें video – https://youtu.be/FTH1JTlRZjk

द  लोकनीति डेस्क जबलपुर
महज जादू टोना के शक में शुक्रवार दोपहर जबलपुर के कंचनपुर में एक महिला ने पड़ोस में ही रहने वाली दो साल की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी,हत्या के बाद महिला के खिलाफ पड़ोस में आक्रोश बन गया, इधर सूचना के बाद अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुँच आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। 

आरोपी की बच्ची की 20 दिन पहले हुई थी मौत-पड़ोसी महिला पर था जादू टोना का था शक
जानकारी के मुताबिक कंचनपुर के रविन्द्र का बाड़ा में रहने वाली आरोपी महिला बबीता की बच्ची की 20 दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई जिसका शक मृतक बच्ची की माँ रेशमा पर उसको था,इसी का बदला लेने के नीयत से आरोपी महिला आज दोपहर रेशमा के घर पहुँची जहाँ उसकी दो साल की बच्ची को खेलने के बहाने से अपने घर पर लाई औऱ फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी,इधर जैसे ही पड़ोसियों को इस घटना की सूचना मिली तो सभी लोग आक्रोशित हो गए साथ ही आधारताल थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। 

आरोपी महिला का था मृतिका के घर आना-जाना 
 अधारताल थाना पुलिस के मुताबिक कंचनपुर स्थित रविंद्र के बाड़े में रहने वाली मृतक की मां रेशमा और आरोपी महिला बबीता की घनी दोस्ती थी और हमेशा ही दोनों का एक दूसरे के घर में आना-जाना भी लगा रहता था, अचानक ही 20 दिन पहले जब आरोपी महिला बबीता की बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसका शक पूरा रेशमा पर गया और तभी से बबीता बदला लेने के लिए षड्यंत्र करने में जुटी हुई थी…..

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 साल की मासूम बच्ची की गला घोटकर हत्या की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली तो सनसनी फैल गई लिहाजा महिला के खिलाफ पूरा क्षेत्र आक्रोशित हो गया,इधर आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

Exit mobile version