जबलपुर  : बिना नंबर की गाड़ी ने उगली डेढ़ लाख की अवैध देसी शराब, आरोपी चालक गिरफ्तार

जबलपुर  : बिना नंबर की गाड़ी ने उगली डेढ़ लाख की अवैध देसी शराब, आरोपी चालक गिरफ्तार

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 जबलपुर और उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। शराब माफिया शराब की अवैध तस्करी के लिए बिना नंबर के वाहनों का उपयोग कर रहे ताजा मामला ग्वारीघाट क्षेत्र का है जहां पर क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट पुलिस ने बिना नंबर की बोलेरो से करीब डेढ़ लाख रुपए की अवैध देशी शराब जप्त की है।  गाड़ी की पिछली सीट पर करीब 36 बेटियों में अवैध शराब ले जाई जा रही थी फिलहाल पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी इसको लेकर पुलिस वाहन के चालक से पूछताछ कर रही है।
 थाना प्रभारी ग्वारीघाट विजय परस्ते ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग 3 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भटौली के रास्ते एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बुलेरो जीप में देशी शराब बिक्री के लिये आने वाली है।  सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भटोली रोड पर दबिश दी।  कुछ ही समय बाद ग्राम भटोली कच्ची रोड पर एक बिना नम्बर का बुलेरो वाहन आता दिखा जिसे रोक कर चालक का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम मिथुन उर्फ रंजन झारिया  (23) निवासी ग्राम पुरवा पटपरा थाना बरेला बताया। 


  गाड़ी  की पिछली सीट में रखे थे शराब का कॉर्टून 
   जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बुलेरो की  पिछली एवं बीच वाली सीटों पर 36 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 44 हजार रुपए की रखी मिली, 36 पेटी अवैध शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो एवं एक रियलमी कम्पनी का एन्ड्राय मोबाइल फोन जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहाॅ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है। आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, उप निरीक्षक अनिल गौर, आरक्षक सुरेन्द्र सेन, प्रभुनाथ एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version