2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज के चौकीदार की हुई मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज के चौकीदार की हुई मौत, निष्पक्ष जांच की मांग

  • वैक्सीन लगने के तीन दिन बाद हुई मौत 
  • मेडिकल कॉलेज में चौकीदार के पद पर पदस्त था भगवानदास 
  • लघु वेतन कर्मचारी संघ के लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग 

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:– मध्य प्रदेश में जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में चौकीदार के पद पर पदस्थ भगवानदास का अचानक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 3 दिन पहले ही 23 सितंबर को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था. जिसके बाद उनकी मौत से डॉक्टर और कर्मचारी स्तब्ध है. अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि चौकीदार की मौत किस वजह से हुई है। 

चौकीदार का वेतन न रुके इस दर से लगवाई थी वैक्सीन 
जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगवाने के बाद से ही उन्हें बुखार आ रहा था, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन उनका अचानक निधन हो गया. मेडिकल कॉलेज में पदस्थ चौकीदार की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों में शोक की लहर है. वहीं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के अजय कुमार दुबे एवं प्रमोद कुमार ने बताया कि चौकीदार भगवानदास ने वेतन रुक जाने के डर से वैक्सीन लगवाई थी. क्यूंकि जिन कर्मचारियों को वैक्सीन नहीं लगी थी उनको वेतन नहीं दिया जाना था इस दर से भगवानदास ने लगवाई थी वैक्सीन फिर अचानक हुई मौत. कर्मचारी संघ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच किये जाने की मांग की है। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।