जबलपुर : शहर में लौट रहा है इतने दिनों का "Lock Down", हो गया ऐलान

मध्यप्रदेश/जबलपुर : मध्यप्रदेश में जारी कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा हैं। बता दे कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में तेज़ी के साथ कोरोना संक्रमण फैल रहा हैं। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने जागरूक कदम उठाया हैं।

व्यापारियों ने 15 से 22 सितंबर तक जबलपुर में स्व घोषित लाकडाउन कर व्यवसाय बन्द रखने का ऐलान किया हैं। इसके पीछे व्यापारियों का तर्क है कि शासन या जनप्रतिनिधि आपको बचाने नहीं आएंगे वे सिर्फ खुद को बचाने में लगे हैं। खुद को बचाने के लिए ये लॉक डाउन होगा।

व्यवसायियों ने कहा कि व्यवसाय तो हम कभी भी कर लेंगे परन्तु परिवार के किसी सदस्य को खो दिया तो वह वापस नहीं आएगा। 

इधर, बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने भी प्रदेश की सरकार और प्रशासन का घेराव किया। 

 

 

कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने ट्वीट कर लिखा की – खबर: जबलपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारी करेंगे स्वस्फूर्त लॉक डाउन, 15 से 22 सितंबर महाबन्द…(वक्त है की जनता अपना बचाव खुद करे। राजनेता कही कलश तो कही चुनावी यात्रा में मग्न। अस्पताल और मौत के ख़ौफ़ में जी रही जनता। प्रशासन से भरोसा उठ गया।

Exit mobile version