जबलपुर के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरु होगी प्लाज्मा थैरेपी

 

 

जबलपुर। कोरोना के संकट से जूझ रहे मरीजों के लिए शहर में अच्छी खबर मंगलवार को आई। कलेक्टर ने कोरोना सबंधी अपडेट देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थैरेपी की व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कोरोना से स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों से प्लाज्मा डोनेट करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे इसके लिये कल से ही मेडिकल कॉलेज के डॉ नीरज जैन से सम्पर्क कर सकतें हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से स्वस्थ हुये व्यक्ति अपना प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना के गम्भीर मरीजों का जीवन बचाने में मदद कर सकते हैं ।

श्री यादव ने ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को ब्रेक करने अनलॉक – दो के तहत दी गई छूटों को इस बार शनिवार और रविवार के साथ-साथ सोमवार को भी शामिल कर लगातार तीन दिन का विराम देने पर विचार किया जा रहा है । इस बारे में  अंतिम फैसला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा करने के बाद शीघ्र ही लिया जाएगा।

37 पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 1100 के पास
मंगलवार की शाम तक बीते चौबीस घण्टे में 37 व्यक्तियों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से अभी तक पच्चीस व्यक्तियों की डिटेल्स प्राप्त हुई है।

Exit mobile version