जबलपुर : पेटीएम अकाउंट बनाकर की धोखाधड़ी, बिल्डर के अकाउंट से 1,40,000 निकाले

जबलपुर : पेटीएम अकाउंट बनाकर की धोखाधड़ी, बिल्डर के अकाउंट से 1,40,000 निकाले

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर

 गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर निवासी बिल्डर के बैंक अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से 1,40,000 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के शिकार बिल्डर ने गढ़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और उचित कार्यवाही की मांग की है। बैंक ऑफ इंडिया की कैंट शाखा में तीन अकाउंट है। दो करेंट और उसकी धर्मपत्नी के नाम से है। मंगलवार को जब वह बैंक गया और उसने अपना बचत खाता के नवंबर माह का देखकर उसके होश उड़ गए। 

 नहीं आया कोई  मैसेज
उसने तत्काल इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। जिसमें पाया गया कि उसके अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी की गई है। 16 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच उनके अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से 1,40,000 निकाले गए हैं। इसकी जानकारी उसे नहीं लगी उसने बताया कि पेटीएम अकाउंट नहीं चलाता है।बिल्डर ने बताया कि उसके सभी अकाउंटका मैसेज बैंक द्वारा हर समय उसे प्राप्त होता था लेकिन उसके बचत खाते से निकलने वाले पैसे का एसएमएस उसे नहीं प्राप्त हुआ इस बात को लेकर वह परेशान है। 

Exit mobile version