Jabalpur : कांग्रेस के पूर्व विधायक पर रेप-अपहरण का आरोप, कोर्ट ने की सुनवाई, जल्द आएगा फैसला

मध्यप्रदेश/जबलपुर – कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर रेप और अपहरण के मामला दर्ज था। हेमंत कटारे ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिस पर जबलपुर हाईकोर्ट ने हेमंत कटारे की दायर याचिकाओं पर सुनवाई की, सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा लिया हैं। अब हाईकोर्ट के आने वाले फैसले से तय होगा कि पूर्व विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ रेप और अपहरण की ट्रायल चलेगी या नहीं।
क्या था मामला? जानें यहां
पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर भोपाल की एक छात्रा ने रेप और अपहरण का आरोप लगाया था। जिसके बाद कटारे के खिलाफ भोपाल के बजरिया और महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जबकि हेमंत कटारे ने छात्रा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद उस छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए हेमंत कटारे पर रेप और अपहरण के आरोप लगाए थे।
हालांकि जब हेमंत कटारे की ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई, तो पीड़ित छात्रा अपने बयानों से पलट गई। बाद में उसने यूपी में आत्महत्या कर ली थी। फ़िलहाल इस मामले में आगे क्या फैसला आता है ये तो समय ही बताएगा।




