सभी खबरें

Big Breaking :- IIFA अवार्ड हुआ स्थगित,मैनेजमेंट ने एमपी सरकार से बात करने के बाद लिया फैसला

भोपाल /इंदौर /गरिमा श्रीवास्तव :- 27 और 29 मार्च को होने वाला आईफा टल गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 30% दुबई की फ्लाइट कैंसिल हुई थी। बताया जा रहा है कि नए तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा।

क्या है आईफा टालने की वजह,जानते हैं विस्तार से :-

मध्यप्रदेश (MP) के इंदौर में 27 से 29 मार्च काे हाेने वाले आईफा अवाॅर्ड्स पर अब काेराेनावायरस का खतरा मंडरा रहा था। इसे देखते हुए अब आईफा को टाल दिया गया। बता दे कि काेराेना वायरस के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़े आयाेजनाें काे रद्द करने वाली गाइडलाइन जारी की हैं। इसी काे देखते हुए आईफा(IIFA) टीम आयाेजन काे मई तक बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

 आईफा(IIFA) की एक टीम 6 मार्च यानि आज भाेपाल आई, सरकार से मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

तैयारियाें पर लगेगा पूर्ण विराम:-

आईफा के टलने पर तैयारियों में पूर्ण विराम लगा दिया जाएगा। बता दे कि यहां लगभग सभी बड़े हाेटल्स बुक हाे गए थे। करीब 5 हजार रूम बुक हैं। बॉलीवुड के ही अकेले 5 हजार लोग आने वाले थे।
मैनेजमेंट ने बताया कि जल्द ही नए तारीख़ का ऐलान किय जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button