Jabalpur : अमित शाह को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश/जबलपुर – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी देश समेत प्रदेश में जन जागरूक रैली कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर आ रहे हैं। जहां वो CAA के समर्थन में सभा करेंगे। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

जानकारी के मुताबिक देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, छात्रों से हो रही हिंसा, अराजकता और केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार से किए जा रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ ये युवक कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शाह को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उस से पहले पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

वहीं, हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं। साथ ही हिंसा या घटना से बचने के लिए सुरक्षा और बढ़ा दी गई हैं।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद से जबलपुर के लिए रवाना होंगे और डुमना एयरपोर्ट पर दोपहर के लगभग 2 बजे पहुंचेंगे। डुमना विमानतल से वह सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद सभास्थल पर पहुंचेंगे। जबलपुर में करीब 2 घंटे तक रुकने के बाद वह शाम 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Exit mobile version