जबलपुर :  कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में CM हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण के लिए सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

जबलपुर :  कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में CM हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण के लिए सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर 

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज सोमवार को आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिये हैं । शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्त्ता की संतुष्टि के साथ ही किया जाये । यदि किसी प्रकरण में फोर्स क्लोजर हुआ तो सबंधित अधिकारी को इसके परिणाम भुगतने तैयार रहना होगा ।
       कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाईन की सौ दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा जितनी जल्दी हो उनका निराकरण करने की हिदायत अधिकारियों को दी । उन्होंने विभिन्न आयोगों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर भी शीघ्र कार्यवाही करने तथा की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने के निर्देश भी दिये ।

अधिकारियों की लगी क्लास किसानो को नहीं होनी चाहिए असुविधा 
    कलेक्टर शर्मा ने बैठक में धान उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुये खरीदी गई धान के परिवहन और भण्डारण में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये । उन्होंने एसडीएम से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के खरीदी केंद्रों से धान के उठाव और भण्डारण पर नजर रखें । कलेक्टर ने उन किसानों से भी फोन पर सम्पर्क करने के निर्देश अधिकारियों को दिये जो एसएमएस भेजने के बावजूद विक्रय के लिये अपना धान लेकर खरीदी केंद्र नहीं पहुँचे हैं ।

Exit mobile version