कमलनाथ सरकार के इस आदेश को चुनौती दे बैठे जबलपुर कलेक्टर कहा, हम सवा अरब की वसूली….. 

जबलपुर / खाईद जौहर – मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्टर इस समय चर्चा के विषय बने हुए हैं। दरअसल जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कमलनाथ सरकार के आदेश को सीधे चुनौती दे डाली हैं। मालूम हो कि मध्यप्रदेश सरकार भी इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहीं हैं। सरकार कई बार आर्थिक संकट से बाहर आने के लिए करोड़ो का क़र्ज़ ले चुकी हैं।  

इस दौरान मध्य प्रदेश में सरकार ने पूरे प्रदेश में सभी कलेक्टरों को राजस्व वसूली (Revenue collection) का निर्देश दिया हैं। साथ ही सभी का लक्ष्य तय कर दिया गया हैं। जिसमे जबलपुर को 64 करोड़ का टारगेट दिया गया हैं। लेकिन जबलपुर कलेक्टर ने शासन के इस आदेश को चैलेंज कर दिया हैं। 

जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने सरकार द्वारा दिए गए टारगेट को लेकर कहा कि हम सवा अरब की वसूली करके देंगे। बता दे कि सरकार के इस आदेश के बाद राजस्व वसूली का काम शुरू हो चूका हैं। 2 दिन में 15 करोड़ रुपए वसूल कर ली गई हैं। कलेक्टर भरत यादव का कहना है जबलपुर में कई ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने दो साल से टैक्स जमा नहीं किए थे। 

कलेक्टर भरत यादव का कहना है, जिस तरह से बकायादारों की लिस्ट सामने आ रही है उससे लगता है जबलपुर जिले में ही हम तकरीबन सवा सौ करोड़ रुपए की राजस्व वसूली कर लेंगे। उन्होंने बताया कि शहर की और भी कई नामी-गिरामी संस्थाएं और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं जो सरकार को टैक्स पे नहीं कर रहे हैं। 
 

Exit mobile version