जबलपुर अपहरण मामला :18 दिन के बाद भी नहीं मिल पा रहा कोई सुराग

 जबलपुर:  जबलपुर से गायब हुई डेढ़ साल की दूधमुई बच्ची का पता 18 दिन के बाद भी नहीं चल पाया है।पुलिस ने डॉग स्क्वायड सहित तमाम अन्य टीमों को बच्ची की तलाश में लगा दिया है। तब भी कहीं कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इसके चलते अब पुलिस परिवार का नारको टेस्ट कराने की तैयारी में है।
बता दें कि 18 दिन पहले जबलपुर के भैरव नगर निवासी सोनू वाल्मीकि के घर से उनकी डेढ़ साल की बेटी देविका गायब हो गई थी। मालूम हो की यह घटना 16 जनवरी रात की है। घटना के बारे में सोनू कहतें हैं कि रात को सोते वक्त कुछ अज्ञात लोग बच्ची को उठाकर ले गए। उसने तिलवाड़ा थाना में बच्ची के गायब होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिवार कि शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश में जबलपुर पुलिस अब क्राइम ब्रांच, एसएसएल ,डॉग स्क्वायड की टीम की के साथ मुखबिरों  की भी मदद ले रही है। 

Exit mobile version