
BREAKING NEWS : जबलपुर में 31 से 3 तक रहेगा टोटल लॉक डाउन
जबलपुर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव द्वारा शुक्रवार 31 जुलाई की शाम 7 बजे से सोमवार 3 अगस्त की सुबह 5 बजे तक अनलॉक-दो में दी गई छूटों को विराम देने का आदेश जारी। पूरे जिले में लागू होगा विराम।
बताया जाता है कि जबलपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डिस्ट्रिक क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार 31 जुलाई की शाम 7 बजे से 3 अगस्त की सुबह 5 तक जबलपुर में टोटल लॉक डाउन रहेगा, इस दौरा जनरल स्टोर्स, फल, सब्जी, आदि की दुकानें, निजी कार्यालय पूर्णत: बंद रहेगें, दो पहिया व चार पहिया वाहनों का संचालक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, किन्तु उक्त विराम से अति आवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे नगर निगम, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, दूर संचार, नगर सैनिक, आपदा प्रबंधन, सहित अन्य को छूट रहेगी.