सभी खबरें

जबलपुर:कॉफी हाउस के 45 कर्मचारियों के  पॉजिटिव आने से हड़कंप 

जबलपुर:कॉफी हाउस के 45 कर्मचारियों के  पॉजिटिव आने से हड़कंप 
तेजी से बढ़ रहे संक्रमण ने सबकी चिंता बढ़ा डाली
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 जबलपुर:
जबलपुर में  तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की ग्राफ ने सबको चिंता में डाल  दिया है। शुक्रवार की रात में आए 125 कोरोना पॉजिटिवों में नगर के कॉफी हाउसों के 45 कर्मचारियों के शामिल होने से नगर में  हड़कम्प की स्थिती है।  इनमें करमचंद चौक व तीन पत्ती चौक   कॉफी हाउसों के कर्मचारी हैं।
बड़ा -सवाल????
जबलपुर अब खतरों से खेल रहा हैं क्योंकि 
प्रशासन कितना भी सख्त हो जाये लेकिन 
इन दिनों त्यौहार बक़रीद औऱ रक्षाबंधन मनाए जाने हैं ,साथ ही साथ क्षेत्रीय कजलियां त्यौहार भी मनाया जाना है जो कि ग्रामीण आँचल में जोर -शोर से हर साल मनाया जाता हैं
अब देखना होगा कि जबलपुर कलेक्टर औऱ प्रशासन कितने सख्त नियम कानून से इस ओर कदम उठाते हैं औऱ भीड़ -भाड़ होने वाले खतरों औऱ कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड से बचाते हैं???
कलेक्टर जबलपुर भरत यादव पहुँचे -मुस्लिम धर्म गुरुओं के पास


बता दे कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ईदगाह में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई है. इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि त्योहार के दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें.. अनायास घर से बाहर ना निकले. 

 अगर बहुत अधिक जरूरत है तो मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकला. इसके साथ ही बकरीद के त्यौहार पर खुले में कुर्बानी देने पर भी रोक लगाई गई है. 

 त्योहारों के दौरान प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है. अनायास घूमने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही बिना मास्क सड़कों पर घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button