सभी खबरें

NDA से Shiv Sena के अलग होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

शिवसेना के एनडीए से अलग होने पर नितीश कुमार ने दिया बड़ा बयान 

 

महाराष्ट्र में भाजपा से अलग सरकार बनाने के ऐलान के साथ ही शिवसेना ने खुदको एनडीए से भी किया अलग 

 

महाराष्ट्र में भाजपा से अलग सरकार बनाने के ऐलान के साथ ही Shiv Sena ने खुदको NDA से भी अलग कर लिया है | पार्टी के इस एलान के साथ ही मोदी सरकार में शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत द्वारा अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया गया है | Shiv Sena के इस फैसले पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है | उनसे जब पटना में इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल पूछा गया तो उनका कहना है कि वो जाने भाई, इसमें हमको क्या मतलब है?  

वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा सरकार अपनी नहीं बनाएगी, यह अब साफ हो चुका है | ऐसे में अब सभी की निगाहें Shiv Sena-Congress और NCP की ओर बंधी हुईं हैं | NCP प्रमुख शरद पवार द्वारा Shiv Sena के साथ सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया गया है | उन्होंने कहा है कि हम सरकार बनाने को लेकर कोई भी फैसला कांग्रेस से बात किए बगैर नहीं करने जा रहे हैं | इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर CWC की बैठक बुलाई है | इस बैठक में पार्टी शिवसेना को समर्थन के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लेगी |  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button