जबलपुर:-बीजेपी विधायक और वन मंत्री विजय शाह को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

जबलपुर:-बीजेपी विधायक और वन मंत्री विजय शाह को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

जबलपुर:-हरसूद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक (BJP MLA) और प्रदेश में वन मंत्री विजय शाह को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. बता दें कि शाह के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। दायर चुनाव याचिका को हाईकोर्ट ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है.उनके खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी ने ये याचिका दायर की थी।

हरसूद विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राधेश्याम दरसीमा शाह के खिलाफ मैदान में उतरे थे. उन्होंने कुंवर विजय शाह के निर्वाचन को चुनौती दी थी और यह आरोप लगाए गए थे कि यह धार्मिक प्रलोभन देकर मतदाताओं को प्रभावित करने के मकसद से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस आरोप के साथ यह याचिका हाई कोर्ट में दायर की गयी थी ,पर अब हाई कोर्ट ने इस याचिका को निराधार माना है।
शाह ने चुनाव से पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में भागवत कथा का आयोजन किया था.  चुनाव याचिका पर चली लंबी सुनवाई के दौरान विजय शाह की ओर से यह तर्क दिया गया कि पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने से पहले विजय शाह ने धार्मिक अनुष्ठान कराया था जिसमें किसी भी तरीके से मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया गया. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील सुनने के बाद पाया कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है इसलिए इसे खारिज कर दिया है।

 

Exit mobile version