जबलपुर : BJP के केंट MLA की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, चपेट में आए 71 और लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बुधवार को एक साथ 72 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित बढकऱ 1619 हो गए हैं। जबकि अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी हैं। 

बता दे की बुधवार को केंट विधायक की पत्नी सहित 72 व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हैं। 

पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी केन्ट विधायक अशोक रोहाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। इधर, केन्ट विधायक के परिवार तक कोरोना संक्रमण पहुंचने के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में हलचल हैं। 

Exit mobile version