सभी खबरें

जबलपूर : बरेला में वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्यवाई ,दो चीतल खाल और मोटरसाइकिल जब्त 

जबलपूर : बरेला में वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्यवाई ,दो चीतल खाल और मोटरसाइकिल जब्त 
 

  • बरेला में वन्यजीव से संबंधित सामान बेचने की कोशिश में लगे हुए थे युवक
  • दोनों  खाल, एक मोटरसाइकिल व दोनों व्यक्तियों को संयुक्त टीम ने अपने कब्जे में लिया

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
शशांक तिवारी की रिपोर्ट

 बुधवार शाम जबलपुर के बरेला में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर और वन विभाग जबलपुर की संयुक्त कार्यवाही 

 अभिजीत रॉय चौधरी क्षेत्रीय उपनिदेशक डब्लू सी सी बी और वन मंडल अधिकारी  अंजना तिर्की (DFO जबलपुर) के निर्देश पर वन्यजीव अपराध में लिप्त गिरोह व प्राणियों के शारीरिक अंगों का अवैध व्यापार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही थी ।

 इसी दिशा में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से बरेला में वन्यजीव से संबंधित सामान बेचने की कोशिश में लगे हुए हैं । 
उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही हेतु डब्लू सी सी बी ,टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर व वन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से घेरा लगा कर उन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई कुछ समय बाद बरेला मैं रेंज कार्यालय के पास बाजार में ही दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में देखा गया । 

जिनके पास काले रंग का पिट्ठू बैग था उन्हें रोकने पर विभाग ने लगे संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया गया  और पूछताछ की गई  फिर बैग खुलवाया गया उसमें से दो खाल (एक spotted deer  चीतल दूसरी barking deer स्थानीय नाम ghutri) की खाल  बरामद की गई दोनों से उक्त खालो की उचित दस्तावेज की मांग की गई जोकि उनके द्वारा नहीं दिया गया । इस प्रकार दोनों  खाल, एक मोटरसाइकिल व दोनों व्यक्तियों को संयुक्त टीम ने अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग कार्यालय ले जाया गया । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button