केरल में प्रेग्नेंट मादा हाथी की हत्या के बाद ,अब मध्यप्रदेश के जबलपुर में गौमाता के जबड़े को सुअर बम ने फाड़ दिया 

केरल में प्रेग्नेंट मादा हाथी की हत्या के बाद ,अब मध्यप्रदेश के जबलपुर में गौमाता के जबड़े को सुअर बम ने फाड़ दिया 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)
साल 2020 इंसानियत को लेकर इतिहास में अपनी काली जगह बना चूका है ,केरल में मादा हथिनी की हत्या को आप भूले नहीं भुला सकते क्योंकि 
आपको बता दे केरल के मलप्पुरम जिले से एक बड़ी घटना सामने आई थी , जिसे सुनकर व पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो गए थे, क्‍योंकि यहां जानवरों के साथ की गई बदसुलूकी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना थी । शर्मनाक घटना थी  कि, यहां लोगों ने एक प्रेग्नेंट भूखी हथिनी को पटाखे से भरा अनानास खिला दिया था जिससे मादा हथिनी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। 

अब केरल की तरह मध्यप्रदेश में भी इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला फ़िर सामने आया  है। जहाँ जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम बरगी के जंगल क्षेत्र में 2 गायों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनकर आपकी रूह काँप जायेगी। 

ये है पूरी घटना 
दअरसल यहाँ सुअरों के शिकार के लिए जंगल में रखे गए बम अब गोवंश की जान ले रहें… ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की  जबलपुर जिले की तहसील मझौली के ग्राम बरगी मैं उस वक्त देखने को मिला जब दो गायों ने भोजन की तलाश में सूअर बम चबा लिया। जैसे ही सूअर बम को दोनों गायों ने चबाया वैसे ही दोनों गायों के जबड़े बम के विस्फोट के साथ ही बुरी तरह   चीथड़े-चीथड़े होकर टुकडों में लटक गए, बम का असर इतना भयानक था कि दोनो गायों का शरीर छटपटा रहा था औऱ वे इधर -उधर भाग रही थी लेकिन उनक दर्द इंसानों की तरह नहीं समझा जा सकता है क्योंकि वे बोल नहीं सकती लेकिन एक इंसानियत के तौर पर आप उनका दर्द महसूस कर सकते है।


जब पशु मालिकों ने देखा अपने पशुओं की हालत तो उनसे रहा न गया :
पीड़ित सतीश कुमार मिश्रा और हरिओम विश्वकर्मा ने बताया कि वे और सतीश दोनों की गाय गांव से लगे जंगल में चारा खाने के लिए गई हुई थी दोपहर होने के बाद शाम  5:00 बजे के लगभग जब गाय घर वापस नहीं लौटी तो हम गाय को देखने के लिए जंगल पहुंच गए जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर हम पहुंचे ही थे कि गायों को देखकर हम हैरान हो गए कि यह क्या हो गया????
सूचना मिलने पर पहुंचे वेटरनरी डॉक्टर ने बताया :
पशुपालकों ने बताया की घटना की खबर व घायल गोवंश के उपचार के लिए हमने वेटरनरी डॉक्टर डी एल चौधरी को फोन पर सूचना दी सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे डॉ चौधरी ने वहां पहुंचकर जब बारीकी से गायों के जबड़े देखें तो बताया कि सुअर मार बम की चपेट में आने से इन दोनों गायों के जवानों के साथ इनकी जीत भी फट गई है चिकित्सक ने उपचार शुरू तो कर दिया है लेकिन बिना सर्जरी के गायों के नहीं बचाया जा सकता यह मामला काफी गंभीर है और गायों को सर्जरी की सख्त जरूरत है उनकी हालत बेहद गंभीर डॉक्टर द्वारा बताई जा रही है
मौके पर पहुंची पुलिस ,शुरू की जाँच :
 पीड़ित पशुपालकों की शिकायत जब सिहोरा थाने में दर्ज कराई गई तो मौके पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मौके पर पुलिस ने इसकी सर्चिंग भी तेज कर दी है। 

Exit mobile version