इवांका ट्रंप ने एक्टर दलजीत दोसांज और भारतीय फोटोशॉपर्स को ट्वीट कर दिया जवाब

इवांका ट्रंप ने एक्टर दलजीत दोसांज और भारतीय फोटोशॉपर्स को ट्वीट कर दिया जवाब

अमरीकी राष्ट्रपति हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ भारत दौरे पर आए थे जहां वो आगरा के ताजमहल भी घूमने गए थे वैसे तो ट्रंप के परिवार की सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें वायरल हो रही थी लेकिन ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की तस्वीर को फोटोशॉप करके ट्वीटर पर काफी शेयर किया जा रहा था जिस पर अब इवांका ने खुद रिपलाई किया है और सभी को इसका बराबर जवाब दिया है। बता दें कि किसी में फ़ोटोशॉप करने वाले के साथ इवांका ताजमहल के आगे डायना बेंच पर बैठी नज़र आ रही हैं. तो एक तस्वीर में किसी ने इवांका ट्रंप को अपनी साइकिल पर बिठाया दिखाया है.

किसे क्या रिप्लाई दिया इवांका ट्रंप ने

इवांका ने खुद इन तस्वीरों के जवाब में लिखा है कि भारतीय लोगों के गर्मजोशी की मैं सराहना करती हूं. मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं.वही इसमें एक तस्वीर एक्टर दलजीत दोसांज की भी है. इसमें उन्होंने यह लिखते हुए इवांका के साथ फ़ोटोशॉप की तस्वीर शेयर की कि “पीछे ही पड़ गई, कहती हैं मुझे ताजमहल जाना है……” अब इस ट्वीट पर इवांका ट्रंप ने खुद रिप्लाई किया है और लिखा है- “मुझे ताजमहल ले जाने के लिए शुक्रिया. इस अनुभव को मैं कभी नहीं भूलूंगी.”जिसके बाद ट्विटर पर राधिका मीणा लिखती हैं, “भले ही किसी ने इसे मजाकिया तरीके से बनाया है लेकिन आप बहुत संदुर दिख रही हैं, आपको बुरा नहीं लगना चाहिए. भारतीय समाज को आपसे बहुत लगाव है.” इन सब के बीच यह भी सच है कि जब से इवांका ट्रंप ताजमहल गई हैं, उन्होंने बीते छह दिनों से इस धरोहर के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पिन टू टॉप कर रखी है.

 

Exit mobile version