.jpeg)
“इंटरप्स” ने मिलाया “बंसल ग्रुप” से हाथ, बंसल पाथवे हबीबगंज में खरीदी 49% की हिस्सेदारी
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन बन रहा है. अब इस रेलवे स्टेशन को संवारने वाले बंसल ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय कंपनी इंटरप्स का साथ मिल चुका है कंपनी ने बंसल ग्रुप के साथ 950 करोड का ज्वाइंट वेंचर किया है.
इंटरप्स ने बंसल पाथवे हबीबगंज में 49%की हिस्सेदारी खरीदी है.
अब यह जॉइंट वेंचर हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर अपना पूरा ध्यान लगाने वाला है. सिर्फ इतना ही नहीं यह जॉइंट वेंचर देश के बीच रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की बोली लगाने की योजना पर काम कर रहा है.
इंटरप्स कंपनी:-
आपको बता दें कि इंटरव्यू इंक अमेरिका का एक सार्वजनिक लिस्टेड फंड है इसकी योजना भारत में 10.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति निर्माण की है.
इंटरएक्टिव एयरलाइन लग्जरी रिसॉर्ट और एक वित्तीय सेवा कंपनी भारत में बनाने वाली है. इसके साथ ही कंपनी ने भारत के बीच रेलवे स्टेशन को लेने की बोली भी लगा सकती है. इसकी भी योजना बन चुकी है. हॉस्पिटैलिटी कि क्षेत्र में भी काम करने को यह कंपनी आगे आई है.
हबीबगंज रेलवे स्टेशन का डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दो हिस्सों में होगा :-
हबीबगंज रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी जोरों शोरों पर है स्टेशन का डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दो हिस्सों में होगा पहले चरण में स्टेशन उसके बाद दूसरे चरण में 1 बजट और पांच सितारा होटलों के साथ दो कार्यालय शॉपिंग काम्प्लेक्स और एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा.. स्टेशन में में 300 कारे 850 दोपहिया वाहन रिक्शा टैक्सी और पार्किंग के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी.