हो सकता है कमलनाथ भी निकले मान-मनौव्वल पर, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

भोपाल :- अभी अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर मुझे ज़रूरत लगती है तो मैं भी बेंगलुरु जाऊंगा।
लगतार कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है कि हमारे विधायकों को बंधक बना कर रखा गया है। दिग्विजय सिंह अपने दल बल के साथ बेंगलुरु पहुंच गए हैं  दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेता भी बेंगलुरु पहुंचे हैं। दिग्विजय के साथ कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, तरुण भनोट, आरिफ मसूद भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दिग्विजय सिंह समेत सभी समर्थक विधायकों को  पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।

जिसके बाद बागी विधायकों ने वीडियो जारी कर कहा है कि दिग्विजय अपने दल बल के साथ वापस लौट जाएं वह उनसे नहीं मिलना चाहते हैं।

Exit mobile version