इश्क में मरजावां सीरियल के एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी

इश्क में मरजावां सीरियल के एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी

जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता कुशल पंजाबी ने शुक्रवार की शाम को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे सिर्फ 37 साल के थे. इस खबर के बाद उनके चाहने वालों, करीबियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने मशूहर टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' में भी काम किया था. कुशल पंजाबी अपने पीछे पत्नी, अपने माता-पिता, बहन और एक चार साल के बेटे को छोड़ गए. कुशल पंजाबी ने फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य, करण जौहर की फिल्म काल, निखिल आडवाणी की सलाम-ए-इश्क और विवेक अग्निहोत्री की दे दना दन गोल जैसी फिल्मों में काम किया था. इस के अलावा उन्होंने कई रिएलिटी शोज, वेब शोज, कुसुम, इश्क में मरजावां जैसे कई लोकप्रिय कई टीवी सीरियल्स में काम किया था.

 

 

Exit mobile version