सभी खबरें

इंटेलिजेंस रिपोर्ट : MP के कई शहरों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का मिला इनपुट! हाईअलर्ट जारी, पुलिस भी सतर्क

  • देश में पाकिस्तान की आतंकी साजिश का पर्दाफाश होने के बाद एमपी में हाईअलर्ट जारी
  • 6 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हाई क्वालिटी हथियार बरामद 
  • नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे आतंकी 
  • एमपी इंटेलिजेंस ने प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के दिए निर्देश

भोपाल/खाईद जौहर : मध्यप्रदेश में पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मिली है की प्रदेश के अलग अलग जिलों में सांप्रदायिक फिजा बिगड़ने का प्रयास किया जा सकता है। सूत्रों की मानें, तो इंटेलिजेंस की ओर से पुलिस को प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा समेत 12 से अधिक शहरों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के इनपुट मिले हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ऐसी घटनाओं की जानकारी इकट्ठी करने को कहा गया है। साथ ही इस तरह की गतिविधि या साजिशों या प्लानिंग में लिप्त संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं।

खबरों की मानें तो देश में पाकिस्तान की आतंकी साजिश का पर्दाफाश होने के बाद एमपी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। IB के इनपुट के बाद एमपी इंटेलिजेंस ने प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसके अलावा PHQ ने पुलिस अफसरों को सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बरतने के लिए कहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हाई क्वालिटी हथियार बरामद किया है। बताया जा रहा है की पकड़े गए आतंकियों में से 2 ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों के नाम ओसामा और जीशान कमर हैं। बाकी चारों आतंकियों के नाम मोहम्मद अबु बकर, जान मोहम्मद शेख, मोहम्मद अमीर जावेद और मूलचंद लाला है। 

कहा जा रहा है कि पकड़े गए आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान से पकड़े गए आतंकियों का यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। जिसको देखते हुए अब भीड़भाड़ वाले स्थान, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मौजूदा त्योहारों और आगामी त्योहारों में भी विशेष तौर पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां मिले इनपुट के आधार पर खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खासतौर पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि के ग्रुप्स पर नजर रख रही है। क्योंकि, इंटेलिजेंस को सबूत मिले हैं कि, कुछ कट्टरपंथी ग्रुप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांप्रदायिक माहौल बनाने में जुटे हैं। ऐसे में जिला पुलिस के साथ साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नज़र बनाए हुए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे ग्रुप जो सामूहिक रूप से किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब करने की साजिश कर रहा है, उन पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button