
मैहर से सैफ़ी खान की रिपोर्ट – पुलिस अधीक्षक इकबाल के साथ मंगलवार को मैहर तहसील के अंतर्गत बदेरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बदेरा क्षेत्र से कैमोर, बरही कटनी जिले की सीमा झुकेही से लगती हैं। जिले की सीमा क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल, एसडीओपी, नायब तहसीलदार, टीआई एवं थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।