1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

महंगाई की मार : 5% GST बढ़ने के बाद Amul ने अपने दामों में किया इज़ाफ़ा, अब इन चीज़ों के चुकाना पड़ेंगे इतने दाम

नई दिल्ली : जीएसटी परिषद की ओर से पैकेट वाले खाद्य उत्‍पादों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाए जाने के बाद दाम बढ़ाने का फैसला सबसे पहले अमूल ने लिया है। अमूल की दही और लस्‍सी, छाछ महंगी हो गई है।

बाजार के जानकारों ने अब कयास लगाना शुरू कर दिया है कि जल्‍द ही दूसरी कंपनियां भी अपने उत्‍पादों की कीमतें बढ़ाएंगी। अमूल के अलावा आनंदा, पराग, कैलाश, मदर डेरी, गोपाल और मधुसूदन जैसी कंपनियां भी दही, मट्ठा, दूध, पनीर, घी आदि की सप्लाई करती हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों के दही, छाछ और लस्‍सी जल्‍द महंगे हो जाएंगे।

दिल्‍ली-यूपी में अमूल की चीज़ो पर देखा जा रहा है उछाल

  • 200 ग्राम का दही अब 16 रुपये के बजाए 17 रुपये में मिल रहा है।
  • 400 ग्राम का दही का पैकेट 30 रुपये की जगह अब 32 रुपये का मिलेगा।
  • जबकि, 1 किलो के दही का पैकेट अब 65 रुपये की जगह 69 रुपये में बिक रहा है।
  • वहीं, मट्ठा पाउच अब 10 रुपये की जगह 11 रुपये का हो गया है।
  • अमूल फ्लेवर्ड मिल्क की बोतल भी अब 20 के बजाए 22 रुपये में बिक रही है।
  • जबकि, मट्ठा टेट्रा पैक वाला 200 एमएल की पैकेट 12 रुपये की जगह 13 रुपये में मिलेगा।

मुंबई भी पीछे नहीं

  • 200 ग्राम का दही का कप अब 21 रुपये का हो गया है।
  • 400 ग्राम दही का कप अब 42 रुपये में मिलेगा, जो पहले 40 रुपये में मिलता था।
  • 1 किलोग्राम का पैकेट भी अब 65 रुपये की जगह 69 रुपये में मिलेगा।
  • इसके अलावा 500 ग्राम का छाछ का पैकेट अब 15 की जगह 16 रुपये में मिलेगा।
  • जबकि 170 एमएल की लस्‍सी भी अब 1 रुपये महंगी हो गई है।

अमूल के मैनेजिंग डाइरेक्‍टर आरएस सोढ़ी का कहना है कि हम छोटे पैकेट पर बढ़ी कीमतों को खुद वहन करेंगे लेकिन कुछ उत्‍पादों पर जीएसटी बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।