महंगाई की मार : 5% GST बढ़ने के बाद Amul ने अपने दामों में किया इज़ाफ़ा, अब इन चीज़ों के चुकाना पड़ेंगे इतने दाम

नई दिल्ली : जीएसटी परिषद की ओर से पैकेट वाले खाद्य उत्‍पादों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाए जाने के बाद दाम बढ़ाने का फैसला सबसे पहले अमूल ने लिया है। अमूल की दही और लस्‍सी, छाछ महंगी हो गई है।

बाजार के जानकारों ने अब कयास लगाना शुरू कर दिया है कि जल्‍द ही दूसरी कंपनियां भी अपने उत्‍पादों की कीमतें बढ़ाएंगी। अमूल के अलावा आनंदा, पराग, कैलाश, मदर डेरी, गोपाल और मधुसूदन जैसी कंपनियां भी दही, मट्ठा, दूध, पनीर, घी आदि की सप्लाई करती हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों के दही, छाछ और लस्‍सी जल्‍द महंगे हो जाएंगे।

दिल्‍ली-यूपी में अमूल की चीज़ो पर देखा जा रहा है उछाल

मुंबई भी पीछे नहीं

अमूल के मैनेजिंग डाइरेक्‍टर आरएस सोढ़ी का कहना है कि हम छोटे पैकेट पर बढ़ी कीमतों को खुद वहन करेंगे लेकिन कुछ उत्‍पादों पर जीएसटी बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

Exit mobile version