इंदौर का रिकवरी रेट 99% के पार, प्रभारी मंत्री ने की इन विषयों पर अफसरों से चर्चा

इंदौर का रिकवरी रेट 99% के पार, प्रभारी मंत्री ने की इन विषयों पर अफसरों से चर्चा

 

 

 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर की स्थिति अब काफी सुधर चुकी है बताते चलें कि इंदौर का रिकवरी रेट 99.02% है. जब कोरोना महामारी चरम पर थी तो सबसे ज्यादा केसेस मध्य प्रदेश में इंदौर शहर और भोपाल शहर से आ रहे थे. पर अब स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है वहीं सरकार ने हर जिले का प्रभार संभालने के लिए मंत्री नियुक्त किया है.

जिले के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने चिन्हित अस्पतालों के प्रभारियों से तैयारियों पर चर्चा की है. हालांकि इस बीच जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है. 

 

इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है. गुरुवार को जिले में 8 नए मरीज सामने आए हैं. जबकि 9 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. कुल मरीजों का आंकड़ा 108 तक पहुंच गया है. इंदौर का रिकवरी रेट भी बढ़ा है. जिले रिकवरी रेट 99.02 प्रतिशत है..

 

 खजराना गणेश मंदिर खुलने का समय बढ़ा:-

 स्थिति में सुधार होता देख चौपाटियों को अब रात 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है.खजराना गणेश मंदिर में भी दर्शन के समय में 2 घंटे बढ़ाए गए हैं. हालांकि प्रदेश में अभी नाइट कर्फ्यू जारी है.

 वहीं दूसरी तरफ 50 अस्पतालों को चिन्हित करके सुविधा-संपन्न बनाया जा रहा है. इन अस्पतालों में 2400 बेड बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए होंगे.

Exit mobile version