सभी खबरें

इंदौर:- लॉकडाउन में बेरोजगारी आई तो नकली नोट बनाना सीख गए, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

इंदौर:- लॉकडाउन में बेरोजगारी आई तो नकली नोट बनाना सीख गए, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

 

 कोरोना महामारी में लोगों के काम धंधे चौपट हो गए..और बेरोजगारी ने लोगों को क्या क्या नहीे सिखा दिया. इसी बीच इंदौर के एक व्यक्ति ने बेरोजगारी के बाद नकली नोट बनाने शुरू कर दिए.युवक ने ये नकली नोट इंटरनेट पर बनाना सीखा. क्राइम ब्रांच ने 2 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोटों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है.

 

दरअसल, इंदौर पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजरतन बेरोजगार होने के बावजूद आलीशान जीवन जी रहा है. पुलिस को इस बात से इसलिए हैरानी हुई, क्योंकि वह पहले से अपराधों की वजह से उसकी नजर में था. पुलिस को पता चला कि वह दिन में घर में रहता है और शाम को सामान खरीदने निकलता है और बड़ी मात्रा में खरीदारी करता है. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उसके घर दबिश दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button