सभी खबरें

इंदौर :- जनता कर्फ्यू पर सड़के सूनी, सिर्फ दूध और दवा की दुकानें खुली

 इंदौर/ गरिमा श्रीवास्तव :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का इस वक्त पूरा भारत देश समर्थन कर रहा है मध्यप्रदेश के इंदौर के वासियों ने भी जनता का उपयोग का पूरा समर्थन किया है सभी निजी संस्थाएं कारोबारी उद्योगपतियों ने अपने संस्थान बंद कर रखे हैं
 इंदौर की रीगल इलाके समेत कई कॉलोनियों के मेन गेट के बाहर ताला लगाकर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया जा रहा है सुरक्षा गार्ड सिर्फ जरूरत के हिसाब से गेट खोल रहे हैं।
जनता कर्फ्यू के चलते शनिवार को मंडी में बड़ी मात्रा में सब्जियों के दाम नीचे गिरे
यहां पर पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार की सब्जी मंडी में 50 फ़ीसदी की गिरावट रही
 शहर के बड़े प्रतिष्ठान इस वक्त बंद हैं और इनमें से ज्यादातर प्रतिष्ठानों को 25 मार्च तक बंद रखने का निर्णय भी लिया गया है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button