इंदौर : कांग्रेस जिला अध्यक्ष पाए गए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की खंगाली जा रहीं है हिस्ट्री 

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। यहां आए दिन संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। ताज़ा मामला मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से सामने आया है, जहां एक और कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दे कि अब इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें अपने निवास पर 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया हैं। जबकि परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के संपर्क में आए सभी नेताओं में हड़कंप मच गया हैं। सभी की कॉल हिस्ट्री खंगाली जा रहीं हैं। 

गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना ने फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंच चुका हैं। वहीं जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 300 हो गया।

Exit mobile version