
मध्यप्रदेश/इंदौर : इंदौर की खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा भूमाफिया जयेंद्र बम पलासिया क्षेत्र में देखा गया हैं। जिसके बाद तुरंत खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा एक्शन मोड में आ गए और एक टीम गठित कर आरोपी जयेंद्र बम को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जयेंद्र बम से खजराना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी कई जमीनों का खुलासा होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही हैं। फिलहाल, न्यायालय से 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड मिली है जिसके बाद भूमाफिया से पूछताछ जारी हैं।
धोखाधड़ी कर अवैध प्लाट लाखों में बेचे गए
पुलिस की माने तो जयेंद्र बम द्वारा जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए फर्जी तरीके से तैयार की गई अहमदनगर वेलफेयर सोसायटी को वो उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर संचालित कर रहा था। इसी का फायदा उठाकर उसने आम लोगों से अवैध लाभ के लिए छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी पूर्वक राशि प्राप्त कर जागृति गृह निर्माण संस्था के प्लाटों को वास्तविक कीमत से 2 से 3 गुना ज्यादा राशि पर बेच दी थी वहीँ इन प्लॉट्स की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। भूमाफिया द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर अवैध प्लाट बेच दिए थे।
खजराना पुलिस के जांच अधिकारी राम कुमार रघुवंशी ने बताया आरोपी की तलाश लंबे समय से थी और उस पर इनाम भी रखा गया था।
बता दे कि शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक एक कर भूमाफिया पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। दरअसल, इंदौर की खजराना थाना पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे भूमाफिया जयेंद्र पिता शांतिलाल बम की तलाश थी। आख़िरकार पुलिस ने शातिर भूमाफिया को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरार चल रहे भूमाफिया पर पुलिस द्वारा इनाम की भी घोषणा की गई थी।