माफियाओं की कार्रवाई पर बोले मंत्री पटवारी, अब पॉलिटिकल माफिया पर चलेगा कमलनाथ सरकार बुल्डोजर 

इंदौर / खाईद जौहर – मध्यप्रदेश सरकार अब प्रदेश से माफियाओं को हटाने का काम कर रहीं हैं। इसके लिए अब पुलिस प्रशासन को भी फ्री हैंड दे दिया गया हैं। इसके बाद से पुलिस विभाग माफियाओं की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया हैं। 

मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि भू माफियाओं पर कार्रवाई के बाद पॉलिटिकल माफिया पर भी कमलनाथ सरकार का बुल्डोजर चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑर्गेनाइज क्राइम को खत्म करने के लिए सीएम कमलनाथ मुहिम चला रहे हैं।

इतना ही मंत्री पटवारी ने इस दौरान बीजेपी का भी घेराव किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार गिराने की बात कहने वालों के 2-3 विधायक फिर टूटेंगे। उन्होंने बीजेपी के खेतों में जाने की मुहिम पर भी तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि कहा जब मैं आलू की बोरी लेकर चल रहा था तब कहां थी बीजेपी?

Exit mobile version