इंदौर : पिता ने बेटे के जन्मदिन पर टेबलेट नहीं दिलाया तो बेटे ने लगा ली फांसी

मध्यप्रदेश/ इंदौर: इंदौर में 15 साल के किशोर ने अपने जन्मदिन के एक दिन पहले घर में फांसी लगाकर जान दे दी. जिसकी वजह थी की अपने जन्मदिन पर पिता से तोहफे में टेबलेट न मिल पाना. दरअसल किशोर ने अपने जन्मदिन पर पिता से टेबलेट की मांग की थी लेकिन पिता ने यह कहते हुए टाल दिया कि तुम्हारी आंखें खराब हैं. डॉक्टर और स्कूल के प्रिंसिपल दोनों ने मोबाइल-लैपटॉप से दूर रहने को कहा है और कुछ दिन बाद टेबलेट खरीदने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसकी इसी जिद में उसने अपनी जिंदगी को ही खत्म कर लिया.

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक मृतक रैनी पांजा निवासी सुभाष मार्ग है. मृतक के पिता मनोज सराफा बाजार में जेवर बनाने का काम करते हैं. घटना के वक्त वे अपनी पत्नी के साथ छोटा बांगड़दा में अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे और घर पर रैनी और उसकी छोटी बहन ही थी. शाम 4 बजे पति-पत्नी लौटे तो रैनी फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसके बाद परिजन उसे तुरंत एमवायएच ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version