इंदौर में कोरोना का कहर, पढ़ें पूरी खबर

इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्‍या में फ‍िर से बढ़ने लगी हैजिले में 1 लाख 45 हजार 513 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 7857 संक्रमित पाए गए है। अब तक 5684 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 322 की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1851 एक्टिव मरीज हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आज काेरोना महामारी के 122 नए पॉजिटिव शहर में मिले हैं। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में 1844 सैंपल निगेटिव हैं। आज दो और मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 322 हो गया है।  

इंदौर में सोमवार को बहुत दिनों 100 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले थे परन्तु मंगलवार रात को फिर से 122 नए मरीज सामने आए। 1978 सैंपलों की जांच में 1844 मरीज निगेटिव पाए गए। 11 रिपीट पॉजिटिव रहे। अगस्त के चार शुरुआती चार दिनों में 424 संक्रमित मिले हैं। जबकि 7 मरीजों की जान गई है। शहर में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1851 हो गई है।

Exit mobile version