इंदौर:- मध्य प्रदेश में कोरोना से चौथी मौत

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :- आपको बता दें कि मरीज इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती था एवं अभी की सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि इंदौर में अब तक 27 मामले पॉजिटिव आए हैं कोरोना से संबंधित ।आपको बता दें कि इंदौर में 3 दिन का टोटल लॉक डाउन भी कर दिया गया है ।कल जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की भी कुछ तस्वीरें सामने आई थी इसके बाद पुलिस प्रशासन और भी तेजी के साथ पैनी निगाह रख रहा है। एवं साथ ही साथ इंदौर से ही कल कोरोना के मरीजों के भाग जाने की खबर भी सामने आई थी, जिन्हें 12 घंटे बाद पुलिस ने पकड़ भी लिया था। इस तरह की खबरें कई बार विचलित भी कर देती है । इसलिए द लोकनीति अपने सभी पाठकों से विनम्र अपील करता है कि लोक डाउन की स्थिति में सरकार के सभी निर्देशों का पालन करिए और खबरों में बने रहने के लिए हमेशा जुड़े रहिए लोकनीति के साथ

उज्जैन और इंदौर मैं कुल 2-2 मौत

मध्य प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल मामले हुए 47 एवं छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले हुए सात

Exit mobile version