अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुंबई में मिलती थी इंदिरा गांधी, संजय राउत का बड़ा दावा

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार हैं। इसी बीच बुधवार को एक इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया हैं। उनके इस दावे को लेकर गठबंधन सरकार में विवाद पैदा हो सकता हैं। 

संजय राउत ने इस बात का दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए मुंबई आया करती थीं। हालांकि अभी तक संजय राउत के बयान पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हैं। लेकिन माना जा रहा है कि उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो सकता हैं। 

मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दौर की बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि एक दौर था जब दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिश्नर तय किया करते थे। इतना ही नहीं, वो यह भी तय करते थे कि सरकार के किस मंत्रालय में कौन बैठेगा। हमने अंडरवर्ल्ड का वो दौर देखा है, लेकिन अब वो यहां सिर्फ चिल्लर हैं। 

हैरान करने वाली बात ये है कि संजय राउत ने उस समय ये बयान दिया जब पुलिस की पूछताछ में डी-कंपनी के सरगना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला ने चौका देने वाले खुलासे किये। ऐसे में शिवसेना सांसद संजय राउत का दिया हुआ ये बयान कहीं न कहीं महाराष्ट्र की सियासत को गरमा सकता हैं।

Exit mobile version