सभी खबरें

कुपवाड़ा:- भारतीय सैनिकों के नजर में आया पाकिस्तानी ड्रोन, जमीन पर गिराया

कुपवाड़ा सेक्टर में घूम रहे पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सैनिकों ने मार गिराया

जम्मू कश्मीर:-आज तड़के भारतीय सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे केरन सेक्टर में LOC के नजदीक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में टोह लेते हुये  मार गिराया। पाकिस्तान आये दिन आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने हेतु तरह तरह के हथकण्डे अपना रहा है।ड्रोन के द्वारा वह ख़ूफ़िया जानकारी लेने के लिए भारतीय सीमा के केरन  सेक्टर में जैसे ही भेजा वहां सक्रिय रूप से तैनात भारतीय जांबाज सैनिकों ने उसे  मार गिराया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त ड्रोन चीन निर्मित है और इसका माडल डी जे आई माविक  2 प्रो है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि पहले पाकिस्तानी सीमा के ऊपर घूम रहा था लेकिन ज्यों ही यह भारतीय सीमा के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो इसे मार गिराया गया। यह ड्रोन भारतीय सीमा के 70 किलोमीटर भीतर घुस आया था।भारतीय सेना ने इस क्षतिग्रस्त ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button