अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई भारतीय टीम

एक समय भारतीय टीम का स्कोर 7 ओवर में 63 रन पर 1 विकेट था।

महज 7 गेंदों के अंदर-अंदर ही कोहली व धवन का विकेट गिरने से भारतीय बैटिंग लाइन अप की रीढ़ की हड्डी मानो टूट गई

पंत भी महज 19 रन बनाकर आउट हो गए

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे t20 सीरीज के अंतिम मैच में आज भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही परंतु अच्छी शुरुआत को भारतीय बल्लेबाज एक अच्छे स्कोर में तब्दील नहीं कर सके,

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 09 विकेट खोकर 134 कुल रन बनाए ।
भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक इसको शिखर धवन का 36 रन रहा इसके अलावा जडेजा व पंत ने क्रमशः 19-19 रन अपनी टीम के स्कोर के लिए जोड़े।

Exit mobile version