
India Corona Updates: भारत में संक्रमित 13387 और मरने वालें 437 हुए
बढ़ते मरीज़ों की संख्या से बढ़ रहा है देश में खतरा। कब थमेगा वायरस का प्रकोप कोई नही जानता, आगे क्या होगा इस दुनिया का ये बता पाना भी बेहद मुश्किल है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 13387 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 437 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1749 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी जाएंगी, जहां कोरोना के मामले कम हैं.