
नई दिल्ली। आयुषी जैन. दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं.. भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बद से बदतर होती जा रही है, भारत में पिछले 24 घंटे में 52972 मरीज मिले 771 मरीजों की मौत हो चुकी है.
हम हर दिन कोरोना के नए मामलों के बारे में सुनते आ रहे भारत में प्रतिदिन पिछले दिन का रिकॉर्ड टूट कर एक नया रिकॉर्ड नए दिन सामने आ रहा है.
हम आपको बता दें भारत में सर्वाधिक केस के मामलों में अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है,
बात करें अमेरिका की तो अमेरिका में पिछले 24 घंटे में मात्र 47000 केस सामने आए हैं वहीं ब्राजील में 25000 से अधिक नए मामले सामने आए है जो कि भारत की तुलना में कम है.
दुनिया भर में कुल मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 82 लाख से अधिक हो गया है और 693000 से ज्यादा लोग कोरोना से अपनी जान गवा बैठे हैं अगर मरीजों की स्वस्थ होने की बात करें तो एक करोड़ 14 लाख मरीज को रोना को हराकर अपना जीवन जी रहे हैं कोरोना वायरस से 215 देश जूझ रहे हैं.