
- विधायक बोला शरद पवार खुद भाजपा को फ्लोर टेस्ट में समर्थन देंगे
- बीजेपी से संपर्क में होने की बात भी कही
बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने बीजेपी से संपर्क में होने की बात कही है. उनके अनुसार राज्य के अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन देंगे.
महाराष्ट्र इस समय गहरे राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. हर घंटे तस्वीर बदलती जा रही है. अब खबर आ रही है कि बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने विश्वास जताया है कि भाजपा आसानी से फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएगी. विधायक ने कहा कि शरद पवार खुद भाजपा को फ्लोर टेस्ट में समर्थन देंगे. इतना ही नहीं शिव सेना के कुछ विधायक जो फडणवीस के काम को पसंद करते है. वे बीजेपी में शामिल होंगे.
इस खबर के सामने से मामला और भी पेचीदा हो गया है. ख़ैर असल तस्वीर फ्लोर टेस्ट में ही साफ़ हो पाएगी. बता दें कि रवि तीसरी बार विधायक बने है. फिल्म अभिनेत्री नवनीत कौर उनकी धर्मपत्नी है.