.jpg)
निशा चोैकसेः-भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 31 रनों से एकतरफा हार मिली है. इस हार के बाद भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे मैच जीतना होगा. वहीं दक्षिण अफ्रीका भी दूसरे वनडे मैच के लिए जमकर तैयारियों में जुटी हुई है. मैच में टीम इंडिया की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन टीम ने एक बार फिर से फैंस को निराश कर दिया. भारतीय टीम की ओर से रहे कप्तान के एल राहुल अपनी पहली कप्तानी निभाने में नाकाम रहे जिसके चलते उन्हें अब टेस्ट कप्तानी के दावेदारों में शामिल किया जा रहा है. कप्तान के साथ भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब देखना होगा कि दूसरे मैच में भारत दक्षिण अफ्रीका को मात दे पाता है या नहीं।
जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया था वहीं दूसरा वनडे मैच भी शुक्रवार 21 जनवरी को बोलैंड पार्क में ही खेला जाएगा. इसके साथ ही वनडे मैच के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और इसका लाइव प्रसारण हॉटस्टार पर देख सकते हैं.