
- न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया
- 2 मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़ाई बढ़त
- विकेट के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार
खेल डेस्क – भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ का पहला मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया हैं। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी हैं। साथ ही इस सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। अब आखिरी और निर्णायक मुकाबला 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 165 और दूसरी पारी में 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 348 और फिर 9 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बता दे कि भारतीय टीम मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर ऑल आउट हो गई। जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 183 रन की बढ़त बनाई थी। इस लिहाज से भारत ने पारी की हार टालते हुए कीवी टीम को जीत के लिए 9 रन का लक्ष्य दिया। जिसे न्यूजीलैंड ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
वेलिंगटन मैच जीतने के साथ ही कीवी टीम ने अपना 100वां टेस्ट जीत लिया हैं। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की यह 10 विकेट से पांचवीं और भारत के खिलाफ तीसरी जीत हैं। जबकि भारत की 2013 के बाद विकेट के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार हैं। भारत इससे पहले आखिरी बार 2013 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारा था। मालूम हो कि भारतीय टीम की टेस्ट चैम्पियनशिप में 7 मैच के बाद पहली हार हैं।
उधर, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 9 (4 और 5) विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।