सभी खबरें

भोपाल में बढ़ते डेंगू के मामले, 18 से 30 वर्ष आयु के सबसे ज्यादा प्रभावित 

  • 1 हजार लोगों की जांच में करीब 85 डेंगू के मरीज 
  • 18 से 30 वर्ष आयु के युवा डेंगू के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित 
  • बरसात का पानी एकत्रित होना भी एक कारण 

भोपाल:
प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका के बीच अब डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी में 7 महीने में 85 डेंगू के मरीज मिले है। इसमें करीब 35 से 40 मरीज युवा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता के लिए कैंप लगाने और डेंगू मिलने वाले इलाकों में लार्वा की पड़ताल के लिए स्क्रीनिंग का काम करने की बात कर रहे है।

1 हजार लोगों की जांच में करीब 85 डेंगू के मरीज 
भोपाल में जनवरी से अगस्त 2021 तक 7 महीने में करीब 1 हजार लोगों की जांच की गई। इसमें करीब 85 डेंगू के मरीज मिले है। जबकि पिछले साल वर्ष 2020 में 770 जांच की गई थी। इसमें 56 ही डेंगू के मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोपाल में साकेत, बागसेवनिया, कमला नगर, शाहजहांनाबाद, छोला इलाको में 4 से 6 डेंगू के मामले मिले है। हालांकि उनका दावा है कि अभी डेंगू कंट्रोल है। खास बात यह है कि डेंगू के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित 18 से 30 वर्ष आयु के युवा है।

भोपाल के इन इलाको में डेंगू मरीज सबसे ज्यादा 
दरअसल साकेत नगर में बड़े बड़े घर है। यहां पर बड़ी संख्या में युवा किराए से रहते है। यहां पर टंकियों में पानी को स्टोर किया जाता है। इन टंकियों को सप्ताह में एक बार भी साफ नहीं किया जाता है। इससे पानी में लार्वा को पनपने का मौका मिल जाता है। वहीं, युवा शरीर को पूरे ढकने वाले कपड़े नहीं पहनते है। उनके हाफ टीशर्ट और बरमूडा शार्टस पहनते है। इससे मच्छर के शिकार आसानी से बन जाते है।
शाहजहांनाबाद और छोला इलाके में लोगों ने छत की सीढ़ियों के नीचे टंकियां बना रखी है। जिनको साफ करना आसान नहीं होता। इन टंकियों में लार्वा को पनपने का मौका मिल जाता है
वहीं, कोलर के दामखेड़ा में डेंगू के मामले में मिले है। यहां पर पानी की सप्लाई नियमित नहीं होती है। इस वजह से लोग घरों में पानी को स्टोर करके रखते है। जिसमें लार्वा पनपने के मामले मिले है।

इसके अलावा वार्ड 55, 56,57,58 के इलाको में भी डेंगू के मरीज मिले है। यहां पर कई खाली प्लांट में पानी जमा होने से लार्वा के पनमने के मामले सामने आए है। साथ ही कई घरों पर कबाड़ में बरसात का पानी एकत्रित होना भी कारण बताया जा रहा है।

बुखार आने पर कराएं जांच
डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। मासपेशियों और आंखों के पीछे दर्द हो रहा है तो उन्हें 24 घंटे में डेंगू की जांच कराना चाहिए। भोपाल में जय प्रकाश अस्पताल, हमीदिया, BHMRC, AIIMS और बैरागढ़ सिविल अस्पताल में मुफ्त जांच की सुविधा है।

भोपाल में अभी डेंगू कंट्रोल में: जिला मलेरिया अधिकारी डॉ
भोपाल जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.अखिलेश दुबे ने कहा कि लोग सावधानी रखकर अपने आप को डेंगू से बचा सकते है। भोपाल में अभी डेंगू कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए कैंप लगाए जा रहे है। साथ ही डेंगू के मामले सामने आने वाले एरिया में स्क्रीनिंग की जाती है। डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए घर-घर सर्वे भी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button