सभी खबरें

जबलपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान, किया ये दावा

मध्यप्रदेश/जबलपुर : मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। वहीं 10 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे। लेकिन उस से पहले उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने पूरी ताकत झोंक दी हैं। जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल पूरा जोर लगा रहे हैं। 

इसी सिलसिले में शनिवार को केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जबलपुर पहुंचे। जहां से जन्होने भाजपा की सभी सीटों पर जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि अभी तो हमारे पास के एक सप्ताह का और समय है और इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक देगा।जनता का पूरा रुझान भाजपा के साथ है और मुझे उम्मीद है कि आगामी होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटे जीतेंगी।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं लगातार ग्वालियर अंचल पर चुनाव प्रचार कर रहा हूं, वहां की जनता भी चाह रही है कि शिवराज सिंह ही उनके मुख्यमंत्री रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button