
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में जारी चुनाव के बीच अभी भी नेताओं के दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है।
बता दे कि समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा (BJP) के घर में सेंधमारी की है। सपा ने भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को पार्टी में शामिल कर लिया है। अखिलेश यादव ने खुद मयंक जोशी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
समाजवादी पार्टी की और से पार्टी ने ट्वीट किया की – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के नाती, युवा नेता, मयंक जोशी आजमगढ़ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता। आपका स्वागत एवं धन्यवाद।