कोरोना संकटकाल के बीच लक्ष्मण सिंह के एक ट्वीट से गरमाई प्रदेश की सियासत, कही है ये बड़ी बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – हमेशा अपने बयानों से चर्चा और अपनी ही सरकार पर हमला बोलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोरोना संकटकाल और लॉक डाउन के बीच उन्होंने एक बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत को बुरी तरह से गरमा दिया हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने असामाजिक तत्वों को पार्टी से दरकिनार कर, ईमानदार लोगों को आगे लाने की बात कही हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए ये बात कही हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा की – ‘लॉकडाउन के कारण आज गंगा-जमुना स्वच्छ हो गई और पर्यावरण शुद्ध हो गया। राजनीतिक दल भी विचार करें। चाटुकार, भ्रष्ट, असामाजिक तत्वों को पार्टी से दरकिनार कर, ईमानदार लोगों को आगे लाएंगे तो राजनीति भी शुद्ध होगी।

 

 

लक्ष्मण सिंह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से साथ वायरल हो रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता उनके इस ट्वीट पर चुप्पी साधे हुए हैं। 

Exit mobile version